Skip to main content

हाॅब्स का व्यक्तिवाद

हाॅब्स का व्यक्तिवाद


समाजवाद का अर्थ, परिभाषा, सिद्धांत, विशेषताएं

हाॅब्स का व्यक्तिवाद  (Hobbes’s individualism)

 

हरमन का कथन है कि “यद्यपि हाॅब्स उन प्रतिबंधों को स्वीकार करता है, जिन्हें संप्रभु, व्यक्ति पर आरोपित कर सकता है तथापि उसके सिद्धांत में व्यक्तिवाद के शक्तिशाली तत्व मौजूद हैं। सेबाइन के अनुसार “लाॅक का पूर्वगामी होने के चलते हाॅब्स को पहला दार्शनिक माना जाता है, जिसके दर्शन में व्यक्तिवाद का आधुनिक तत्व मिलता है।” वेपर के शब्दों में, “सबसे बड़ी निरपेक्षवादी के रूप में प्राय: चित्रित हाॅब्स राजनीतिक चिंतन के इतिहास में शायद सबसे बड़ा व्यक्तिवादी है।”

जब हम हाॅब्स के राजनीतिक दर्शन पर विचार करते हैं, तो पाते हैं कि उपरोक्त विद्वानों के कथन पूर्णतया सार्थक हैं। संप्रभु की असीम और निरपेक्ष शक्ति के सिद्धांत से जुड़े हुए हाॅब्स ने वस्तुतः शासक की निरपेक्षता और सर्व शक्ति को प्रधानता नहीं दी है। उसका शक्ति सिद्धांत, जैसा कि प्रोफ़ेसर सेबाइन कहते हैं व्यक्तिवाद का अनिवार्य पूरक है। इस संबंध में निम्नलिखित बातें उल्लेखनीय है:

(1) हाॅब्स के संपूर्ण दर्शन में व्यक्तिवाद की व्याप्ति – व्यक्तिवाद मनुष्य की सामूहिक जीवन और सामाजिक कल्याण के विरुद्ध प्रत्येक मनुष्य को पृथक पृथक इकाई के रूप में देखते हुए हर व्यक्ति की इच्छा तथा स्वतंत्रता पर जोर देता है। जब हम हाॅब्स के राजनीतिक दर्शन पर दृष्टि डालते हैं, तो पाते हैं कि उसकी संपूर्ण दर्शन पर व्यक्तिवाद की छाप है। हाॅब्स ने अपना दर्शन उस प्राकृतिक अवस्था से प्रारंभ किया है, जिसमें व्यक्ति प्रथक प्रथक रहते थे। हाॅब्स के समझौता में व्यक्ति ही प्रधान है। प्रत्येक व्यक्ति ने प्रत्येक व्यक्ति के साथ समझौता किया। हाॅब्स ने संप्रभु को समझौते में शामिल न करके अपने व्यक्तिवाद को समर्थन दिया।

(2) समाज और राज्य व्यक्तिगत उद्देश्य के साधन – व्यक्तिवादी हाॅब्स ने समाज और राज्य को व्यक्तिगत उद्देश्य का साधन माना है। उसके दर्शन में उद्देश्य व्यक्ति है, न कि समाज या राज्य। राज्य और उसके कानून तभी तक औचित्य रखते हैं, जब तक व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। सेबाइन ने स्पष्ट रूप में लिखा है कि हाॅब्स के दर्शन में “सामाजिक कल्याण पूर्णतया गायब हो जाती है, तथा इसके स्थान पर प्रथक – प्रथक स्वार्थों के कुल योग की स्थापना होती है। यही प्रत्यक्ष व्यक्तिवाद हाॅब्स के दर्शन को इस युग का सर्वाधिक क्रांतिकारी सिद्धांत बना देता है।”

(3) सुरक्षा के लिए व्यक्तियों को क्रांति का अधिकार – हाॅब्स का राजनीतिक दर्शन व्यक्तियों को अपने जीवन की सुरक्षा के लिए संप्रभु के विरुद्ध क्रांति का अधिकार प्रदान करता है। हाॅब्स का संप्रभु तभी तक वैद्य है, जब तक वह राज्य के व्यक्तियों को सुरक्षा देता है। संप्रभु किसी व्यक्ति को आदेश नहीं दे सकता कि वह अपने जीवन का अंत कर ले। उसने सुरक्षा के हित में क्रांति का अधिकार देकर अपने व्यक्तिवादी विचार का प्रतिपादन किया है।

(4) हाॅब्स उदारवादी या प्रजातंत्रवादी नहीं बल्कि, व्यक्तिवादी – हाॅब्स के दर्शन में व्यक्तिवाद की व्याप्ति देखते हुए उसे उदारवाद अथवा लोकतंत्र का समर्थक माने लेना ठीक नहीं है। वेपर के शब्दों में “हाॅब्स उदारवादी या लोकतंत्रवादी नहीं बल्कि एक व्यक्तिवादी था, जिसका कारण यह भी नहीं है कि वह व्यक्ति की पवित्रता में विश्वास करता है, बल्कि यह है कि वह संसार को व्यक्तियों से बना हुआ तथा हमेशा व्यक्तियों से ही बना रहने वाला मानता है।”



आलोचना और मूल्यांकन

आपके व्यक्तिवाद के विरुद्ध निम्नलिखित आलोचनाएं उल्लेखनीय है-

(1) आलोचकों के अनुसार, हाॅब्स ने अपने राजनीतिक दर्शन में जानबूझकर व्यक्तिवादी तत्वों को प्रमुखता नहीं दिया है। वह एक सर्वसत्तावादी राज्य की रचना करना चाहता था।

(2) हाॅब्स का व्यक्तिवाद, आलोचकों के मध्य में, उसके भौतिकवाद का परिणाम है न कि एक राजनीतिक विषय के रूप में व्यक्ति में दिलचस्पी का।

(3) आलोचकों के अनुसार, हाॅब्स का व्यक्तिवाद राज्य के व्यक्तियों के लिए लाभकारी तब होता, जब संप्रभु को सामाजिक समझौते में सम्मिलित करके उससे कुछ शर्तें स्विकार कराई गई होती।

(4) यह बात सही है कि हाॅब्स ने राज्य के व्यक्तियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्वतंत्रताओं का जिक्र किया है, परंतु जिस लेवायाथन अथवा संप्रभु को उसके कानून निर्माण की शक्ति दी है, वह दार्शनिक प्रतिबंधों को मानने के लिए तैयार नहीं भी हो सकता।

(5) हाॅब्स का व्यक्तिवाद प्रशंसा और उल्लेख का पात्र बन जाता, जबकि हाॅब्स द्वारा मानव स्वभाव के चित्रण के सिलसिले में मनुष्य के कुछ महान गुणों का विवरण दिया गया होता, लेकिन हाॅब्स ने मनुष्य अथवा व्यक्ति को सदैव स्वार्थी, झगड़ालू , अहमवादी तथा महत्त्वकांक्षी माना है।

कुछ आलोचकों के बावजूद हाॅब्स के व्यक्तिवाद के महत्व को कम नहीं किया जा सकता। उसने राज्य के व्यक्ति को सन्मार्ग पर ले जाने के लिए एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न शासक की रचना की। उसने व्यक्तियों को कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्वतंत्रता और अधिकार प्रदान किया। उसका संपूर्ण राजनीतिक दर्शन व्यक्ति प्रधान हो जाता है। हम कह सकते हैं कि अपने जीवन में सदा भयभीत रहने वाले तथा सदैव सुरक्षा खोजते रहने वाले हाॅब्स ने अपने सिद्धांत की रचना व्यक्ति की ताने बाने से ही की है। इस दृष्टि से हाॅब्स एक महानतम व्यक्तिवादी है।

Comments

Popular posts from this blog

समाजवाद का अर्थ, परिभाषा, सिद्धांत, विशेषताएं

समाजवाद का अर्थ, परिभाषा, सिद्धांत, विशेषताएं समाजवाद अंग्रेजी भाषा के सोशलिज्म (socialism) शब्द का हिन्दी पर्यायवाची है। सोशलिज्म शब्द की उत्पत्ति सोशियस socious शब्द से हु जिसका अर्थ समाज होता है। इस प्रकार समाजवाद का समबन्ध समाज और उसके सुधार से है। अर्थात समाजवाद मलू त: समाज से सम्बन्धित है और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए प्रयत्नशील है। समाजवाद शब्द मुख्य रूप से तीन अर्थो में प्रयुक्त किया जाता है - यह एक राजनीतिक सिद्धांत है।  यह एक राजनीतिक आंदोलन है।  इसका प्रयोग एक विशेष प्रकार की समाजिक व आर्थिक व्यवस्था के लिये किया जाता है।  समाजवाद की परिभाषा  वेकर कोकर के अनुसार -  ‘‘समाजवाद वह नीति या सिध्दांत है जिसका उददेश्य एक लोकतांत्रिक केन्द्रीय सत्ता द्वारा प्रचलित व्यवस्था की अपेक्षा धन का श्रेष्ठ कर वितरण और उसके अधीन रहते हुए धन का श्रेृठतर उत्पादन करना है।’’  बर्नार्ड शॉ के अनुसार -  ‘‘समाजवाद का अभिप्राय संपत्ति के सभी आधारभूत साधनो पर नियंत्रण से है। यह नियंत्रण समाजवाद के किसी एक वर्ग द्वारा न होकर स्वयं समाज के द्वारा होगा और धीरे...

हीगल, मार्क्स , भौतिकवाद और चेतनवाद

Learn to tell time in english , Angreji me time batana sikhe

  Learn to tell time in english , Angreji me time batana sikhe अंग्रेजी में टाइम बताना सीखे-   आपन गारंटी लेता है कि आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ये समझ जाएंगे कि आखीर अंग्रेजी में समय कैसे बताते है और कैसे अंग्रेजी में टाइम पूछते हैं। Let's Start buddy- This is CN Dude and you are welcome to this CN Dude page. Learn to tell time in english , Angreji me time batana sikhe पहले उदाहरण देख लेते है कि ये टाइम के बारे में कि हमे ये सब आता भी है या ना?  यदि आताहै.. 1). 5 बजे है। 2). 11 बज रहा है। 3). 5 बजकर 11 मिनट  4.) 5 बजने में 11मिनट  5). पौने 6 बज रहे हैं। 6). सवा 11 बजे है। 7). साढ़े 6 बजे हैं। ये सारे उदाहरण जो मैंने (CN Dude) दिए है , इन सबके बारे में मैं विधिवत समझ दूंगा। don't worry buddy... सबसे पहले आपन जानेंगे कि time यानी समय कैसे किसी व्यक्ति से पूछते हैं- Okay?? -समय कितना हो रहा है? What is time? या What's time? Learn to tell time in english , Angreji me time batana sikhe अब आगे बढते है और कुछ नया वाला जानते हैं। इतने बजे है : Formula - Hour + ...